झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 7, 2021 7:42 pm IST

रांची, सात अगस्त (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में अब तक महामारी से मरने वालों की संख्या 5130 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 347336 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 341980 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा 226 संक्रमित उपचाराधीन हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 57510 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 32 संक्रमित पाये गये।

भाषा इन्दु

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में