झारखंड: युवक ने चचेरी बहन की हत्या के बाद ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
झारखंड: युवक ने चचेरी बहन की हत्या के बाद ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
मेदिनीनगर, 13 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को 23 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और किसी बात पर दोनों के बीच झगड़े के बाद यह घटना हुई। एक अधिकारी ने बताया कि युवक का शव बखारी में रेल पटरी से बरामद किया गया, जबकि 16 वर्षीय लड़की का शव उसके चाचा के घर से मिला।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक का अपनी चचेरी बहन के साथ अवैध संबंध था और किसी मुद्दे पर हुए झगड़े के बाद उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
सदर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया, ‘‘उसके बाद युवक ने अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।’’
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा आशीष नरेश
नरेश

Facebook


