रांची, दो सितंबर (भाषा) झारखंड के बोकारो में तैनात एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रांची के कोकर इलाके की रहने वाली पुलिस अधिकारी की पत्नी ने इस संबंध में सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारी बोकारो जिले के व्यापक नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा
शुभम माधव
माधव