Jharkhand Snake Bite News: आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में मची चीख पुकार, कुछ ही मिनटों में मच गया हड़कंप, दर का मंजर देख सहम गए लोग

Jharkhand Snake Bite News: आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में मची चीख पुकार, कुछ ही मिनटों में मच गया हड़कंप, दर का मंजर देख सहम गए लोग

Jharkhand Snake Bite News: आधी रात गर्ल्स हॉस्टल में मची चीख पुकार, कुछ ही मिनटों में मच गया हड़कंप, दर का मंजर देख सहम गए लोग

Jharkhand Snake Bite News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 9, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: July 9, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लोहरदगा में सांप का हमला
  • छात्रावास में घुसा सांप
  • 12 वर्षीय छात्रा की मौत

रांची: Jharkhand Snake Bite News झारखंड के लोहरदगा जिले में एक निजी स्कूल के छात्रावास के कमरे में सो रही 12 वर्षीय एक छात्रा की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात कुरु थाना क्षेत्र के महुआटोली स्थित ‘सनवासीरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल’ में हुई।

Jharkhand Snake Bite News कुरु थाना प्रभारी अजीत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘सांप ने चार छात्राओं को डसा था, जिनमें से एक की मौत हो गई। दो छात्राओं का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया है।’ स्कूल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मंगलवार रात भोजन करने के बाद छात्राएं छात्रावास के भूतल स्थित अपने कमरे में सोने चली गई थीं।

उन्होंने कहा, ‘जहां सात छात्राएं सो रही थीं, उस कमरे में एक ‘करैत’ सांप घुस आया और उसने एक छात्रा को डस लिया। उसके चीखने पर बाकी छात्राएं जाग गईं, लेकिन तब तक सांप तीन अन्य छात्राओं को भी डस चुका था।’ मृत छात्रा की पहचान वर्षा उरांव के रूप में हुई है। वह स्नेहा थाना क्षेत्र के अलाउदी नवाटोली गांव की रहने वाली थी। स्कूल के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांप छात्रावास के कमरे में कैसे पहुंचा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में