Jharkhand Steel Factory Fire: रात में अचानक हुआ धमाका, देखते ही देखते फैक्ट्री बनी आग का गोला, 3 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप
Jharkhand Steel Factory Fire: रात में अचानक हुआ धमाका, देखते ही देखते फैक्ट्री बनी आग का गोला, 3 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप
Jharkhand Steel Factory Fire
- रामगढ़ स्टील फैक्टरी हादसा
- तीन कर्मचारियों की मौत
- कैप्टिव पावर प्लांट में ब्लास्ट
रांची: Jharkhand Steel Factory Fire झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित स्टील फैक्टरी के ‘कैप्टिव पावर प्लांट’ (स्वयं के उपयोग के लिए स्थापित बिजली संयंत्र) से आग फैल गई।
Jharkhand Steel Factory Fire बरकाकाना थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार कर्मचारियों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
प्रोडक्शन वर्क के दौरान हादसा
बताया गया कि फैक्ट्री के पावर प्लांट साइट में उत्पादन कार्य के दौरान अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लगने के बाद रात्रि पाली में काम कर रहे मजदूरों में अफरा–तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर इधर भागने लगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के मौके, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: पैलेट गन पर सियासी जंग! जंतर-मंतर की लड़ाई… राहुल के धरने पर आई, क्या कांग्रेस सांसद के पैलेट वाले दांव से बढ़ेगा सियासी तनाव?
- शह मात The Big Debate: स्कूलों में अव्यवस्था-मनमानी Gen-अल्फा ने मुट्ठियां तानी! आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे बच्चें, आखिर क्यों उबल रहा Gen-अल्फा का गुस्सा?

Facebook


