भुवनेश्वर में झारखंड की किशोरी के साथ बलात्कार
भुवनेश्वर में झारखंड की किशोरी के साथ बलात्कार
भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर (भाषा) झारखंड की एक किशोरी ओडिशा के भुवनेश्वर में सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि किशोरी को कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार की बात सामने आई।
पुलिस के मुताबिक, 16 साल की पीड़िता बृहस्पतिवार देर रात अशोक नगर इलाके में सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिली। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता झारखंड की रहने वाली है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान अभी पूरी तरह से पुष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास न तो कोई मोबाइल फोन है और न ही कोई दस्तावेज। उसने बताया कि घटना के सिलसिले में कैपिटल पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा तान्या पारुल
पारुल

Facebook


