झारखंड: ई-रिक्शा पर डंपर गिरा, तीन लोगों की मौत

झारखंड: ई-रिक्शा पर डंपर गिरा, तीन लोगों की मौत

झारखंड: ई-रिक्शा पर डंपर गिरा, तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 22, 2025 / 11:15 pm IST
Published Date: November 22, 2025 6:50 pm IST

सरायकेला (झारखंड), 22 नवंबर (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को लोहे से लदा एक डंपर ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे तीन लोगों की दबकर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलियामा में तब हुई जब कथित तौर पर खराब सड़क की वजह से चालक ने डंपर पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन ई-रिक्शा पर गिर गया।

राजनगर पुलिस थाना के प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

भाषा धीरज आशीष

आशीष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।