झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

Ads

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 01:02 AM IST

धनबाद, 31 मार्च (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार शाम जमीन धंसने के कारण एक मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना सोनारडीह थाना क्षेत्र के तांडबाड़ी बस्ती में हुई।

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जो मकान ढहा, उसमें तीन लोग मौजूद थे।”

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूस्खलन बारिश के कारण हुआ और इलाके में कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है।

बाघमारा से विधायक शत्रुघ्न महतो ने दावा किया कि जमीन धंसने के कारण कम से कम चार मकान ढह गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इलाके में अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जो इस घटना का एक कारण हो सकता है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित