Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी, कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें

Ads

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी, कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 07:54 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 08:16 AM IST

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, इन 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी, कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 21 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है
  • सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर समेत 9 जिलों में यलो अलर्ट
  • कोरबा में 1 जून से अब तक औसत 781 मिमी बारिश दर्ज की गई

रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। असम में भारी बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले कई घंटों में अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश (CG Weather Update) हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।

21 अगस्त तक कहां-कहां होगी बारिश (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने प्रदेश ( Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) में 21 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई (CG Rain Alert)। IMD ने छत्तीसगढ़ (CG Me Barish Ka Alert Today) के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, एक दो इलाके में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश का अलर्ट (Chhattisgarh Weather Today)

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert IMD ने (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां बीते कई घंटों से झमाझम बारिश हो रही है, और आज भी लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।

कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें (Chhattisgarh Rain Alert)

कोरबा में सबसे ज्यादा बारिश (Chhattisgarh IMD Alert)

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 781 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 992 मिलीमीटर, अजगरबहार 664.5, भैंसमा, 776.7, करतला 742.7, बरपाली 746, कटघोरा 767.1 दीपका 855.4, दर्री 906.6, पाली 806.9, हरदीबाजार 601.8, पोंड़ीउपरोड़ा 826.4, और पसान तहसील में 685.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 37.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

गरियाबंद जिले में अब तक 795 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Chhattisgarh Me Barish Ka Alert चालू मानसून सत्र में एक जून से 17 अगस्त 2026 तक जिले की औसत वर्षा 795.0 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 703.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार 17 अगस्त 2026 की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा मैनपुर तहसील में 1012.7 मि.मी दर्ज की गई है। इसी प्रकार छुरा तहसील में 898.1 मि.मी., फिंगेश्वर तहसील में 893.0 मि.मी., राजिम तहसील में 891.9 मि.मी., गरियाबंद तहसील में 857.2 मि.मी., देवभोग तहसील में 568.7 मि.मी. एवं अमलीपदर तहसील में 443.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

सक्ती जिले में 736.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 17 अगस्त 2026 तक 736.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0.8 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 651.9 मिली मीटर, जैजैपुर में 564.8, मालखरौदा में 860.3, डभरा में 752.1, नया बाराद्वार में 821.0, अड़भार में 722.9, हसौद में 667.8, चंद्रपुर में 833.0, एवं भोथिया में 751.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 2.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 0, मालखरौदा में 0, डभरा में 0.3, नया बाराद्वार में 1.5, अड़भार में 1.1, हसौद में 2.0, चंद्रपुर में 0, एवं भोथिया में 0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट कब तक है?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के किन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है?

सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली और कोरबा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्या रायपुर में भी बारिश का अलर्ट है?

रायपुर में बीते कई घंटों से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश किस जिले में हुई?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार कोरबा जिले में 1 जून से अब तक 781 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें और बारिश के दौरान छतरी या रेनकोट साथ रखें। नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।