Katni Cyber Fraud News: दिग्गज विधायक की फर्म से करोड़ों की ठगी, सीनियर डायरेक्टर के नाम से आया मैसेज, फिर ट्रांसफर हो गए 1.5 करोड़! अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

Ads

Katni Cyber Fraud News: दिग्गज विधायक की फर्म से करोड़ों की ठगी, सीनियर डायरेक्टर के नाम से आया मैसेज, फिर ट्रांसफर हो गए 1.5 करोड़! अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 08:08 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 08:09 AM IST

Katni Cyber Fraud News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • विधायक संजय पाठक की फर्म से 1.5 करोड़ की ठगी
  • 4 आरोपी गिरफ्तार
  • व्हाट्सएप हैक कर मैसेज भेजे गए

कटनी: Katni Cyber Fraud News मध्यप्रदेश में सबसे रईस विधायकों में शुमार कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक (MLA Sanjay Pathak) की फर्म से बुधवार को हुई करीब 1.5 करोड़ की साइबर ठगी ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था। घटना की सूचना मिलते ही कटनी पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए तीन टीम गठित कर एमपी के विभिन्न जिलों समेत अन्य राज्यों में रवाना करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसमें अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही इस साइबर फ्रॉड से जुड़े कई बैंक अकाउंट फ्रीज करते हुए करीब 28 लाख रुपये सुरक्षित किए हैं। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा की मानें तो आरोपियों की संख्या अभी बढ़ सकती है, जांच जारी है।

Katni Cyber Fraud News जानकारी के मुताबिक संजय पाठक की एक कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट के पास उनके सीनियर डायरेक्टर गौतम के मोबाइल से डेढ़ करोड़ रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में तत्काल भेजने का मैसेज आया। चूंकि मैसेज सीनियर डायरेक्टर के नंबर से आया था इसलिए अकाउंटेंट ने बिना किसी संदेह के पूरी राशि निर्धारित खाते में ट्रांसफर कर दी। वहीं जब शाम करीब 5 बजे फ्लाइट से उतरे डायरेक्टर और विधायक संजय पाठक को कंपनी के हुए साइबर फ्रॉड का तो पता चला तो विधायक पाठक ने तुरंत कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद कटनी पुलिस एक्शन मोड पर कार्रवाई करते हुए कुछ खाते पर होल्ड कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों में सक्रिय होते ही फैल गई।

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इस संबंध में कंपनी के अकाउंटेंट शैलेश तिवारी की शिकायत पर रंगनाथ नगर थाना में साइबर ठगी का FIR दर्जकर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम को चार आरोपी को अरेस्ट करने पर सफलता मिली, वही ठगों के खाते से अब तक करीब 27 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड (फ्रीज) करवा ली है। इस तरह के साइबर अपराध को बॉस फ्रॉड कहते हैं।

जहां वॉट्सएप हैक करते हुए ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता है। कटनी पुलिस की टीम ने नरसिंहपुर के करेली से 4 आरोपी को अरेस्ट किया गया है। पूछताछ में पाया कि ये राज्यस्तरीय गिरोह है जिसके सबसे निचले स्तर के लिए आरोपी काम करते थे। कटनी एसपी की मानें तो ये शुरुआती कार्रवाई है इसके अभी कई लोग अरेस्ट होंगे और बड़ी रकम जल्द बरामद करेंगे।

आपको बता दें मैसर्स रामचंद्र एंड बद्रीनाथ फर्म के शिकायतकर्ता अकाउंटेंट शैलेश तिवारी ने बताया था कि उसे सीनियर डायरेक्टर का मैसेज आया कि इतना पैसा ट्रांसफर करना है क्योंकि सीनियर डायरेक्टर की फोटो लगी हुई थी और नाम भी वैसा ही आया तो अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से पहले 1 करोड़ 16 लाख फिर 33 लाख की राशि ट्रांसफर कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने दो-तीन घंटे में ही पूरा पैसा साफ कर करीब 200 हिस्सा के डिस्ट्रीब्यूशन किया था कहीं एटीएम तो कहीं चेक के माध्यम से पैसा निकाला गया है। यह टिपिकल साइबर फ्रॉड है और इसे बॉस स्कैम कहा जाता है फ़िलहाल साइबर टीम पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

 

ठगी कितनी राशि की हुई?

करीब 1.5 करोड़ रुपये।

कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

अब तक 4 आरोपी।

कितनी राशि सुरक्षित की गई है?

करीब 28 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं।