झारखंड : चतरा में मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

झारखंड : चतरा में मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

झारखंड : चतरा में मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: May 4, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: May 4, 2026 1:46 pm IST

चतरा, चार मई (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम करीब सात बजे चौपारण-ईटखोरी सड़क पर परसाउनी चौक के पास, ईटखोरी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पासवान (19) और अभिषेक पासवान (22) के रूप में हुई है, दोनों पड़ोसी हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के निवासी थे।

ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया, ‘तेज रफ्तार कार की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।’

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

भाषा तान्या अमित

अमित


लेखक के बारे में