झारखंड : सरायकेला-खरसावां में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
झारखंड : सरायकेला-खरसावां में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत
सरायकेला, आठ जुलाई (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात छोटा गमारिया के पास एक डंपर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जब दोनों अपने घर लौट रहे थे।
तेज टक्कर के कारण 22 वर्षीय मोहम्मद निशार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए मोहम्मद रेहान (18) को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद भीड़ ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वहां से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
ट्रक चालक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


