जेजेएम घोटाला: अदालत ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

जेजेएम घोटाला: अदालत ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

जेजेएम घोटाला: अदालत ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Modified Date: April 13, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: April 13, 2026 3:25 pm IST

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) जल जीवन मिशन (जेजेएम) से जुड़े 960 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को सोमवार को एक बार फिर भ्रष्टाचार निरोधक बयूरो (एसीबी) अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एसीबी ने मामले में पूछताछ के लिए तीन दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने केवल दो दिन की हिरासत दी। यह आदेश एसीबी अदालत-प्रथम ने दिया।

एसीबी की टीम ने अग्रवाल को बृहस्पतिवार को करोड़ो रुपये के जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। हिरासत अवधि पूरी होने पर सोमवार को एसीबी ने उन्हें एसीबी अदालत में पेश करके फिर से तीन दिन की हिरासत मांगी।

लेकिन अदालत ने केवल दो दिन की हिरासत की अनुमति दी। जब यह कथित घोटाला हुआ था तब अग्रवाल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

कुछ कंपनियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी पूर्णता प्रमाणपत्र जमा करके निविदाएं हासिल की थीं। पिछले महीने एसीबी ने इस घोटाले में वरिष्ठ अभियंताओं और सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले एसीबी ने ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया था।

भाषा बाकोलिया

मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में