जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक अभियंता को गिरफ्तार किया
जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक अभियंता को गिरफ्तार किया
श्रीनगर, 28 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के एक अधिशासी अभियंता को 12,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण अवंतीपोरा स्थित जल शक्ति (पीएचई) यांत्रिक प्रभाग के अधिशासी अभियंता मंजूर अहमद डार को रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
डार ने वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) कार्य से संबंधित बिलों के भुगतान के लिए शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पहले ही 8,000 रुपये का भुगतान कर दिया था, जबकि शेष 12,000 रुपये बिलों के भुगतान के बाद दिए जाने थे।
प्रवक्ता ने बताया कि रिश्वत की बकाया रकम नहीं देने का मन बनाते हुए शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया, जिसने बाद में जाल बिछाकर आरोपी को शेष राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और जाल बिछाने वाली टीम से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।’’
भाषा यासिर संतोष
संतोष

Facebook


