जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ के बाद 4 आतंकी गिरफ्तार, एलओसी पार जाने की फिराक में थे

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ के बाद 4 आतंकी गिरफ्तार, एलओसी पार जाने की फिराक में थे

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ के बाद 4 आतंकी गिरफ्तार, एलओसी पार जाने की फिराक में थे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 26, 2018 10:29 am IST

श्रीनगर। जम्मू कश्मूर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद 4 आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार और बारूद मिले हैं।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आतंकी आतंकी संगठन में नए-नए भर्ती हुए हैं। ये सभी एलओसी को पार कर उस तरफ जाने की फिराक में थे। सेना को सूचना मिली थी कि 4 नए-नए भर्ती हुए दहशतगर्द अल बद्र के 3 आतंकवादियों के नेतृत्व में एलओसी पार करने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के कार्यक्रम में घुसे खालिस्तान समर्थक, लगाए नारे

सूचना मिलने के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाते हुए आतंकवादियों की घेरेबंदी की। दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा गया तो चारों नए आतंकियों ने सरेंडर कर दिया जबकि अल बद्र के बाकी 3 आतंकी फरार हो गए।  

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में