जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं के लिए 16.36 करोड़ रुपये मंजूर किए

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं के लिए 16.36 करोड़ रुपये मंजूर किए

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं के लिए 16.36 करोड़ रुपये मंजूर किए
Modified Date: July 27, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: July 27, 2026 7:00 pm IST

श्रीनगर, 27 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने शोपियां में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद और रामबन में सर्वधार चौमंडा माता मंदिर के पुनरुद्धार तथा जीर्णोद्धार के लिए 16.36 करोड़ रुपये की दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने शोपियां की जामिया मस्जिद के लिए 6.05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, ताकि इसकी विशिष्ट वास्तुकला को संरक्षित किया जा सके और भावी पीढ़ियों के लिए इसकी समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि एक अन्य फैसले में सरकार ने रामबन स्थित सर्वधार चौमंडा माता मंदिर की स्थापत्य विरासत को सुरक्षित रखते हुए इसके ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को संरक्षित और मजबूत करने के लिए 10.31 करोड़ रुपये मंजूर किए।

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में