JPSC JSSC Protest News | Photo Credit: AI
रांची: JPSC JSSC Protest News रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच की मांग को लेकर कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। रविवार को राज्य मंत्रियों की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर में करीब 5 घंटे तक चली मैराथन वार्ता पूरी तरह बेनतीजा रही। जिसके बाद आज फिर छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। छात्रों ने आज विधानसभा घेराव का फैसला लिया है और मार्च निकाला जा रहा है।
JPSC JSSC Protest News रांची में विधानसभा के आस-पास प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स का सहारा लिया जा रहा है। पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक के रास्ते में 6 जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहीं छात्र पहली बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर रांची स्थित CM हेमंत सोरेन के आवास के बाहर धरने पर बैठक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Police detain BJP leaders, including Aditya Sahu and Babulal Marandi, protesting outside CM’s residence over exam irregularities.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/eWx7FATonw
— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026
हिरासत में लिए जाने के बाद झारखंड में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, “छात्र अपना विरोध जारी रखे हुए हैं, लेकिन सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है। JPSC-JSSC-CGL इन सभी मामलों की CBI से जांच होनी चाहिए।” इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी और बीजेपी नेता आदित्य साहू की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। पार्टी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | Jharkhand: A large numbers of students protesters gather at the Old Assembly building in Ranchi. They will march to new Assembly building, as they protest over JPSC-JSSC alleged irregularities continues. pic.twitter.com/drUlD47uFc
— ANI (@ANI) August 10, 2026
कल छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच पांच घंटे से ज्यादा तक बात हुई थी। सरकार ने छात्रों की कई अहम मांगों पर सहमति जताकर आंदोलन को खत्म को खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन CBI जांच, समेत कई मुद्दे पर पेच फंस गया।