देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं ज्योतिराव फुले : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार
देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं ज्योतिराव फुले : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और महिला शिक्षा एवं छुआछूत उन्मूलन में उनके योगदान को याद किया।
कुमार ने कहा कि वंचित समुदायों और महिलाओं के उत्थान के लिए फुले के प्रयास देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र में हुआ था और उनका निधन 28 नवंबर 1890 को हुआ था।
कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वंचितों के सशक्तीकरण, महिला शिक्षा के प्रबल पक्षधर और छुआछूत उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध श्रेष्ठ समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र का सादर नमन।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शोषित-वंचित समाज और महिलाओं के उत्थान के लिए आपके द्वारा किए गए क्रांतिकारी प्रयास देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।’’
भाषा सिम्मी दिलीप
दिलीप

Facebook


