तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कमल हासन की पार्टी एमएनएम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कमल हासन की पार्टी एमएनएम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी कमल हासन की पार्टी एमएनएम
Modified Date: March 24, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: March 24, 2026 10:40 pm IST

चेन्नई, 24 मार्च (भाषा) अभिनेता एवं नेता कमल हासन की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) ने तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। एमएनएम द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन का एक घटक दल है।

एमएनएम ने कहा कि द्रमुक द्वारा प्रस्तावित सीटों की संख्या और यह सुझाव कि एमएनएम उम्मीदवार ‘उगते हुए सूर्य’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े, स्वीकार्य नहीं है।

एमएनएम के संस्थापक कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन द्रमुक नीत गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को बिना शर्त अपना समर्थन देगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एमएनएम के इस कदम की सराहना करते हुए इसे ‘स्वार्थ को दरकिनार करते हुए तमिलनाडु के कल्याण को प्राथमिकता देने का उदार निर्णय’ करार दिया।

स्टालिन ने कहा, “मैं उनका आभार कैसे व्यक्त करूं, यह समझ नहीं पा रहा हूं। उनके इस फैसले ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है।”

उन्होंने हासन से 23 अप्रैल के चुनाव के लिए पूरे तमिलनाडु में प्रचार करने का भी अनुरोध किया।

हासन ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपने इस निर्णय के बारे में जानकारी दी।

एमएनएम प्रमुख ने एक बयान में कहा, “वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में द्रमुक द्वारा दी जा रही सीटों की संख्या और उनके चुनाव चिह्न पर लड़ने का सुझाव न तो एमएनएम कार्यकर्ताओं को स्वीकार है और न ही मुझे।”

उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा होता है, यह अंतिम नहीं होता और राजनीति में कोई ‘पूर्ण विराम’ नहीं होता।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में