कंगना रनौत ने वैजयंतीमाला की प्रशंसा में लिखा भावुक पोस्ट

कंगना रनौत ने वैजयंतीमाला की प्रशंसा में लिखा भावुक पोस्ट

कंगना रनौत ने वैजयंतीमाला की प्रशंसा में लिखा भावुक पोस्ट
Modified Date: May 24, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: May 24, 2026 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए एक भावुक संदेश लिखा।

रनौत ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वैजयंतीमाला भरतनाट्यम प्रस्तुत करती नजर आ रही हैं।

कंगना ने वीडियो के साथ अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘एक विनम्र याद दिलाना कि पृथ्वी पर रहने वाला हर व्यक्ति इंसान नहीं होता, कुछ दिव्य होते हैं और साधारण मनुष्यों द्वारा पूजे जाने के लिए जन्म लेते हैं। वैजयंतीमाला।’’

भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली वैजयंतीमाला ने 1949 में तमिल फिल्म ‘वाझकाई’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

वह ‘देवदास’ (1955), ‘गंगा जमुना’ (1961) और 1967 में रिलीज हुई ‘ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में