कन्नड़ टेलिविजन अभिनेता यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार
कन्नड़ टेलिविजन अभिनेता यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार
बेंगलुरु, 27 दिसंबर (भाषा) टेलिविजन अभिनेता चरित बालप्पा को एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न, मारपीट एवं आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कथित घटना एक नवंबर 2023 से 13 दिसंबर 2024 के बीच हुई।
तेलुगू धारावाहिकों में भी काम कर चुके बालप्पा कन्नड़ धारावाहिक ‘मुद्दुलक्ष्मी’ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
तेलुगु और कन्नड़ दोनों धारावाहिकों में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला यह आरोप लगाया है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में उनसे मिली थीं।
महिला ने कहा कि अभिनेता ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।
अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि यह जानते हुए कि वह अकेली रहती है, वह एक बार अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आए और हंगामा मचाया व उसे परेशान किया।
प्राथमिकी के अनुसार अभिनेता ने उससे पैसे की भी मांग की और उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट करने और उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजराजेश्वरी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा शुभम रंजन
रंजन

Facebook


