Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved || Image- Kanpur Commissior Polie File
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 18 साल पुरानी दोस्ती का दर्दनाक अंत उस समय हुआ जब एक युवक ने 5 लाख रुपये की सोने की चेन के लालच में अपने ही सबसे करीबी दोस्त की हत्या कर दी। (Kanpur Prakash Chandra Murder Case Solved) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मृतक की पहचान प्रकाश चंद्र गुप्ता के तौर में हुई है। प्रकाश पहले एक कंप्यूटर कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित द्विवेदी ने हत्या की पूरी साजिश पहले से रची थी। बताया जा रहा है कि उसने पहचान छिपाने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखकर प्लान बनाया और वारदात वाली रात बुर्का तथा महिलाओं की चप्पल पहनकर कोचिंग सेंटर पहुंचा। 31 मई की रात आईपीएल फाइनल के दौरान प्रकाश कोचिंग सेंटर में ही मैच देख रहे थे। इसी दौरान मोहित वहां पहुंचा और सोने की चेन छीनने की कोशिश की।
पुलिस जांच के मुताबिक, चेन छीनने के प्रयास में दोनों के बीच झड़प हुआ। हाथापाई के दौरान प्रकाश को जोर से धक्का लगा और वह फर्श पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। चोट गंभीर था लिहाजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद मोहित सोने की चेन और एक सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया। अगले दिन परिवार के लोगों ने प्रकाश का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया।
शुरुआत में पुलिस को मामला दुर्घटना जैसा लगा, लेकिन गहने गायब होने के कारण हत्या की आशंका गहराई। जांच के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रघुबीर लाल ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की। फुटेज में बुर्का पहने एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी चाल सामान्य महिला जैसी नहीं थी। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध का पीछा करते हुए उस कार तक पहुंची, जहां उसने बुर्का पहना था। इसके बाद मोहित द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस के अनुसार, आरोपी को विश्वास था कि उसकी योजना कामयाब रहेगी। हत्या के अगले दिन वह मृतक के घर पहुंचा, परिवार के साथ संवेदना जताई और जांच कर रहे पुलिसकर्मियों से भी सामान्य बातचीत करता रहा। बाद में वह एक प्रतियोगी परीक्षा देने गया और अगले दिन लखनऊ भी चला गया। मृतक के भाई विकास गोता ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि मोहित ऐसा कदम उठा सकता है। उनके अनुसार, लालच ने 18 साल पुरानी दोस्ती को खत्म कर दिया और पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।
थाना नवाबगंज-
15 वर्ष पुराने मित्र ने सोने की चेन और ब्रेसलेट के लालच में की कोचिंग संचालक की हत्या, कानपुर पुलिस ने 04 दिन में किया सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…🔹 थाना नवाबगंज क्षेत्र में 30/31 मई 2026 की रात्रि को कोचिंग संचालक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की हुई हत्या का… pic.twitter.com/D8ffpAha3j
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 5, 2026
मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत
सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन
मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी
सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की