कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, बीजेपी-कांग्रेस झोंकी पूरी ताकत

कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, बीजेपी-कांग्रेस झोंकी पूरी ताकत

कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, बीजेपी-कांग्रेस झोंकी पूरी ताकत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: May 10, 2018 3:31 am IST

कर्नाटक। कर्नाटक बीजेपी और कांग्रेस का कुनबा बन गया है। यहां मुख्य मुकाबला भी कांग्रेस औऱ बीजेपी के बीच है। विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। दोनों ही सियासी पार्टियों के दिग्गज आज अपनी पूरी दम-खम लगाएंगे। 

ये भी पढ़ें- मोदी का हमला- सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें गरीबों का दुख नहीं दिखता

शाम पांच बजे चुनाव का प्रचार का शोर थम जाएगा 12 मई को यहां वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यहां कई रैलियां और सभाएं करेंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा प्रत्याशिों के पक्ष में प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं। दोनों मुख्यमंत्री आज कई जगह सभाएं और रैलियां कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट करने की अपील करेंगे। 

ये भी पढ़ें- राहुल के साथ मंच साझा करेंगे गोंगपा के मरकाम, राजगोपाल को भी लाने की तैयारी, कांग्रेस ने झोंकी ताकत

राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 223 पर 12 मई को मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 15 मई को आएंगे. कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में