कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1365 नये मामले सामने आये, 22 की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1365 नये मामले सामने आये, 22 की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1365 नये मामले सामने आये, 22 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: August 18, 2021 8:04 pm IST

बेंगलुरु, 18 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1365 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 29,33,192 हो गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में महामारी के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 37,061 पर पहुंच गया है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 1558 संक्रमित ठीक हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 28,74,839 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 21,266 मरीज उपचाराधीन हैं ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में