कर्नाटक में कोविड-19 के 238 नए मामले आए, तीन और मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 238 नए मामले आए, तीन और मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 238 नए मामले आए, तीन और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 17, 2021 8:09 pm IST

बेंगलुरु, 17 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 238 नए मामले आए जबकि तीन मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,01,792 हो गई है जिनमें से 38,282 की जान जा चुकी है।यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटों के दौरान 317 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 29,56,405 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। नए मामलों में 153 अकेले बेंगलुरु शहर के हैं जबकि रोग मुक्त होने वालों में 185 राज्य की राजधानी के हैं। गत 24 घंटे के दौरान हुई तीन मौतों में दो मरीज बेंगलुरु शहर के थे जबकि एक मृतक मैसुरु का था।

विभाग ने बताया कि इस समय कर्नाटक में 7,076 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में