कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1606 नए मामले, 31 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1606 नए मामले, 31 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1606 नए मामले, 31 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 26, 2021 9:58 pm IST

बेंगलुरु, 26 जुलाई (भाषा) कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,606 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28,96,163 तक पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में कोविड-19 के 31 मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 36,405 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में सोमवार को 1,937 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक 28,36,678 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 23,057 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में अब तक 3,79,66,095 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 1,14,072 नमूनों की जांच सोमवार को हुई।

भाषा शफीक उमा

उमा


लेखक के बारे में