कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले, 11 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: October 12, 2021 8:30 pm IST

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 332 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गई।

नए मरीजों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,81,732 हो गई तथा मृतकों की संख्या 37,906 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 29,34,085 लोग ठीक हो चुके हैं।

अभी 9,712 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 4,89,50,674 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है जिसमें से 79,177 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में