कर्नाटक : मस्जिद के पास बम धमाका करने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
कर्नाटक : मस्जिद के पास बम धमाका करने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मंगलुरु (कर्नाटक), तीन मार्च (भाषा) उल्लाल में एक मस्जिद के पास बम विस्फोट करने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह धमकी दी।
उसने बताया कि आरोपी की पहचान शंकर मस्तप्पा मोगेरा के रूप में हुई है, जो उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के देवीनगर का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दो मार्च को एक संदेश पोस्ट किया था जिसमें उसने उल्लाल मस्जिद के पास बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।
इस सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उल्लाल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच के लिए कथित तौर पर टिप्पणी पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष

Facebook


