मंत्री जमीर अहमद खान ने मांगी फॉर्च्यूनर गाड़ी, भाजपा ने साधा निशाना
मंत्री जमीर अहमद खान ने मांगी फॉर्च्यूनर गाड़ी, भाजपा ने साधा निशाना
बेंगलुरु। कर्नाटक में कुमार स्वामी के ऊपर दबाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री की चिंता बढ़ गयी है। दरअसल कांग्रेस नेता और कर्नाटक के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बीजे जमीर अहमद खान अपनी गाड़ी के लिए सरकार को आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें इनोवा की जगह फॉर्च्यूनर गाड़ी दी जाये।
ये भी पढ़ें –सेना को मिली बड़ी सफलता, जम्मू कश्मीर में तीन आतंकी ढेर
इतना ही नहीं मंत्री जमीर ने यहां तक कह दिया की वे मंत्री है और जब उनका काफिला निकलेगा तो इनोवा के चलते कोई समझ ही नहीं पायेगा की मंत्री जा रहे हैं।उनका ये भी कहना है कि इनोवा आराम दायक नहीं है और मेरी सुविधा को देखते हुए फॉर्च्यूनर उपलब्ध करवाई जाये।
ये भी पढ़ें –कटहल बना वन विभाग के लिए मुसीबत
इतना ही नहीं कांग्रेस नेता जमीर खान के बचाव में सांसद नासिर हुसैन भी आ गए हैं उनका कहना है कि एक मंत्री अपनी पसंद की कार मांगता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। मीडिया गैरजरूरी मुद्दों को उठा रहा है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता एसपी प्रकाश ने गाड़ी की डिमांड पर तंज कसते हुए कहा है कि जमीर खान के पास 100 से ज्यादा लग्जरी बसें हैं। उसे ले आना चाहिए और वैसे भी मंत्री को आराम तलब छोड़कर जनता के बारे में सोचना चाहिए।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


