Karnataka News: दर्शन करने गए थे मंदिर, अचानक थम गई पांच लोगों की सांसें, एक गलती से उजड़ गया पूरा परिवार
Karnataka News: जिले में कावेरी नदी के किनारे सेल्फी लेते समय चार महिलाओं समेत पांच लोग तेज बहाव में बह गए। सभी की डूबने से मौत हो गई।
Karnataka NewsPhoto Credit: AI Image
- कर्नाटक के मांड्या जिले में कावेरी नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई
- मृतकों में एक ही परिवार की चार महिलाएं और कार चालक शामिल हैं
- मंदिर दर्शन के बाद नदी किनारे सेल्फी लेते समय सभी तेज बहाव की चपेट में आ गए
मांड्या। Karnataka News: कर्नाटक के मांड्या जिले से एक दिल को झकझोर करने वाली हादसे की खबर सामने आई है, बुधवार को कावेरी नदी के तट पर कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान चार महिलाओं सहित पांच लोग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Karnataka News पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्वेता (37), चैत्रा (19), प्रियंका (28), विजयम्मा (45) और उनकी कार के चालक महेश (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृत चारों महिलाएं एक ही परिवार की थीं। यह घटना जिले के मुत्तथी के पास हुई। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने बेंगलुरु से एक कार किराये पर ली थी और वे मुत्तथी अंजनेयस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं। मंदिर के दर्शन करने के बाद वे तस्वीरें खिंचवाने के लिए कावेरी नदी (Kaveri River Accident) के किनारे चली गईं।
नदी के बहाव में बहा परिवार
Karnataka News पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी तट पर सेल्फी (Selfie Accident Karnataka) लेने के दौरान वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूब गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Maharashtra Road Accident: 250 की स्पीड से दौड़ रही BMW के उड़े परखच्चे, पार्टी से लौट रहे दोस्तों की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में शव देख कांप उठे लोग
- MP Weather Update: रेनकोट और छाता की कर लें तैयारी, प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में होगी भारी बारिश! जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
- Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: निर्जला एकादशी पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनकी बढ़ेगी इनकम, प्रेम और करियर में मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़ें पूरा राशिफल
- Shukra Gochar 2026: अगले महीने शुक्र सिंह राशि में करेंगे गोचर, बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, आर्थिक स्थिति में आएगी सुधार

Facebook


