MP Weather Update: रेनकोट और छाता की कर लें तैयारी, प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में होगी भारी बारिश! जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Update: रेनकोट और छाता की कर लें तैयारी, प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में होगी भारी बारिश! जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Update: रेनकोट और छाता की कर लें तैयारी, प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में होगी भारी बारिश! जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Update | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 07:54 am IST
Published Date: June 25, 2026 7:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • 46 जिलों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी
  • मानसून कवरेज, 2–4 दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय
  • कम बारिश की आशंका

भोपाल: MP Weather Update लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक (MP Monsoon News) दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी (MP Rain Alert)

MP Weather Update मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के करीबन 46 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत कई बड़े शहर इस अलर्ट के दायरे में हैं।

2 से 4 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 4 दिनों के भीतर मानसून पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसके चलते अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। हांलाकि राहत के बीच चिंता की खबर ये है कि इस साल मध्य प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका असर खेती और जलस्तर पर भी देखने को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।