Maharashtra Road Accident: 250 की स्पीड से दौड़ रही BMW के उड़े परखच्चे, पार्टी से लौट रहे दोस्तों की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में शव देख कांप उठे लोग

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र में मुंबई-बड़ौदा महामार्ग पर BMW कार के पलटने से हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Maharashtra Road Accident: 250 की स्पीड से दौड़ रही BMW के उड़े परखच्चे, पार्टी से लौट रहे दोस्तों की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में शव देख कांप उठे लोग

Maharashtra Road AccidentPhoto Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 10:05 am IST
Published Date: June 25, 2026 9:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हुई
  • दुर्घटना में योगेश और रिकेबा नामक दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई
  • शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार करीब 251 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बदलापुर में तेज रफ्तार ने दो दोस्तों की जान ले ली। मुंबई-बड़ौदा महामार्ग पर BMW कार के पलटने से हादसे में योगेश और रिकेबा नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार तड़के यह हादसा हुआ, जब सभी दोस्त रात मृतक योगेश के बर्थडे पार्टी के बाद बदलापुर लौट रहे थे, एरंजाड क्षेत्र के पास कार अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था दो युवकों की मौत हो गई। वही, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटना के पहले BMW 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी।

तस्वीरें देख कांप जाएगी रूंह

Maharashtra Road Accident रफ्तार का रोमांच कैसे चंद सेकेंड में मौत के आगोश में पहुंचा देता है, इसकी एक खौफनाक कहानी महाराष्ट्र से सामने आई है। मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें देख रूंह कांप जाए। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार तड़के हुए इस हादसे में बर्थ-डे पार्टी के बाद ड्राइव पर निकले दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें लग्जरी कार BMW बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। बताया जाता है कि हादसे के समय गाड़ी 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड से चल रही थी।

डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटी कार

Maharashtra Road Accident इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया है कि तेज़ रफ़्तार BMW कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने और कई बार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मुंबई-वडोदरा हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब लग्जरी कार टिटवाला से लौट रही थी।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.