कर्नाटक: बेंगलुरु-होसुर मार्ग पर कार से मिले नौ करोड़ रुपये जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक: बेंगलुरु-होसुर मार्ग पर कार से मिले नौ करोड़ रुपये जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक: बेंगलुरु-होसुर मार्ग पर कार से मिले नौ करोड़ रुपये जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: August 21, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: August 21, 2026 6:56 pm IST

बेंगलुरु, 21 अगस्त (भाषा) कर्नाटक की बेंगलुरु शहर पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान में एक कार से नौ करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह नकदी कार के जरिये बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, मामले के सिलसिले में सचिन (42) नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन की पुलिस टीम ने 18 अगस्त को यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, केरलम के पंजीकरण संख्या वाली एक कार बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर की ओर जा रही थी और उसमें अवैध रूप से नकदी ले जाई जा रही थी।

आयकर विभाग की इकाई-22, बेंगलुरु के उपनिदेशक जगदीश से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने 18 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे होसुर रोड पर बेटल टोल से कुछ ही दूरी पर एक सिग्नल पर वाहन को रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि वाहन को थाने लाया गया और उसमें सवार दो लोगों को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड के पुलिस उपायुक्त एम. नारायण के अनुसार, वाहन की विस्तृत जांच में उसके अंदर छिपाकर रखी गई नौ करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उसका संबंध तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित सिंधु ज्वेलर्स से बताया जा रहा है।

नारायण ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने पूछताछ के लिए सचिन को हिरासत में ले लिया है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में