कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 47,563 नए मामले सामने आए, 482 और रोगियो की मौत
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 47,563 नए मामले सामने आए, 482 और रोगियो की मौत
बेंगलुरु, आठ मई (भाषा) कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 482 लोगों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 18,286 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 47,563 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,86,448 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
इसने कहा कि आज दिनभर में 34,881 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 13,19,301 हो गई है।
विभाग ने बताया अब तक 2.69 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 1,57,027 नमूनों की जांच की गई।
भाषा जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


