कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 397 नये मामले सामने आये, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 397 नये मामले सामने आये, 13 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 397 नये मामले सामने आये, 13 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 4, 2021 8:55 pm IST

बेंगलुरु, चार अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 397 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गयी ।

नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 29,78,286 हो गयी जबकि 13 अन्य लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 37,832 पर पहुंच गयी ।

प्रदेश में 693 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं और इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 29,28,433 हो गयी है ।

कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,992 है

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में