कर्नाटक: अनुसूचित जातियों के लिए आंतरिक कोटा से जुड़ी मंत्रिमंडल की विशेष बैठक स्थगित
कर्नाटक: अनुसूचित जातियों के लिए आंतरिक कोटा से जुड़ी मंत्रिमंडल की विशेष बैठक स्थगित
बेंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को देखते हुए अनुसूचित जाति के लिए आंतरिक आरक्षण पर चर्चा के लिए 27 मार्च को आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की विशेष बैठक स्थगित कर दी गई है।
मंत्रिमंडल की एक अन्य बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शुक्रवार को होने वाली विशेष बैठक कानूनी सलाह के बाद स्थगित कर दी गई है और अब यह नौ अप्रैल के बाद होगी।
उन्होंने कहा कि बैठक की तारीख बाद में तय की जाएगी। दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव नौ अप्रैल को होने हैं।
पाटिल ने कहा, ‘‘महाधिवक्ता ने राय व्यक्त की कि यह एक व्यापक नीतिगत मामला है, इसलिए यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है। इसलिए, हमने कल की कैबिनेट बैठक को आचार संहिता की अवधि समाप्त होने तक के लिए स्थगित कर दिया है।’’
भाषा संतोष गोला
गोला

Facebook


