कर्नाटक: उडुपी में छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Ads

कर्नाटक: उडुपी में छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - July 24, 2024 / 12:09 AM IST,
    Updated On - July 24, 2024 / 12:09 AM IST

उडुपी, 23 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के उडुपी जिले में 17 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार नौ बजकर 30 मिनट से अपराह्न दो बजकर 20 मिनट के बीच हुई।

उसने बताया कि छात्रा की पहचान नयना के रूप में की गयी है, वह उडुपी में पेरदूर सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में दूसरे वर्ष की छात्रा थी।

घटना की सूचना पुलिस को नयना की मां शोभा ने दी।

भाषा, इन्दु खारी

खारी