कर्नाटक: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

कर्नाटक: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

कर्नाटक: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: April 27, 2026 12:02 am IST

तुमकुर (कर्नाटक), 26 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक में बेनकनहल्ली के निकट रविवार को दो बच्चों की फिसलकर खेत में बने एक तालाब में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुचित्रा (11) और उसके भाई रवींद्र (9) के रूप में हुई है, जो मिदिगेशी होबली के कासापुरा गांव के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि दोनों बच्चे बकरियां चराने गए थे।

आशंका जताई जा रही है कि तालाब से पानी पीने की कोशिश के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे डूब गए।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में