Narmadapuram Road Accident News: पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, बारात से लौट रहे लोगों के साथ हुआ भीषण हादसा
Narmadapuram Road Accident News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।
Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
- इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।
- इस भीषण हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Narmadapuram Road Accident News: नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक भीषण हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। । इस हादसे के बाद यातयात व्यवस्था भी बाधित हुई। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुटी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा देर रात माखननगर थाना क्षेत्र के आचलखेड़ा गांव के पास हुआ है। (Narmadapuram Road Accident News) यहाँ ट्राली में एक तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग बुधनी से बारात से लौट रहे थे।
पुलिस ने मृतकों के शव भेजे पोस्टमार्टम के लिए
Narmadapuram Road Accident News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। (Narmadapuram Road Accident News) पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, पांचों मृतक माखननगर के महेंद्रवाढ़ी के रहने वाले थे।
नर्मदापुरम : ट्रॉली में पीछे से जा घुसी कार, सड़क हादसे में 5 लोगों की मौT https://t.co/SoQo1UvgWH
— IBC24 News (@IBC24News) April 27, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Petrol Diesel Price Today 27 April 2026: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का नया रेट, जानिए इजराइल-ईरान युद्ध के बीच आज कितने बदल गए ईंधन के रेट
- Kasganj Road Accident News: ट्रक ने मारी बाइक सवार दंपति और उनके बेटे को टक्कर, मौके पर हुई तीनों की मौत
- Baba Bageshwar on Shivaji Maharaj: शिवाजी महाराज पर विवादित बयान देने वाले बाबा बागेश्वर का ‘रोलबैक’.. माँगी माफ़ी, कहा ‘गलत ढंग से पेश किया गया बयान’.. आप भी जानें क्या कहा था

Facebook


