Mali Defence Minister Killed: हमले में यहां के रक्षा मंत्री की दर्दनाक मौत.. विद्रोही बलों का देश के कई इलाकों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा भी

Mali Defence Minister Killed: माली में रक्षा मंत्री की हत्या के बाद जिहादी और विद्रोही हमले, कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा।

Mali Defence Minister Killed: हमले में यहां के रक्षा मंत्री की दर्दनाक मौत.. विद्रोही बलों का देश के कई इलाकों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा भी

Mali Defence Minister Killed || Image- wion News File

Modified Date: April 27, 2026 / 06:41 am IST
Published Date: April 27, 2026 6:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • माली के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कैमारा हमले में मारे गए।
  • जिहादी और विद्रोहियों ने कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा किया।
  • राजधानी समेत देशभर में बड़े समन्वित हमलों से सुरक्षा स्थिति बिगड़ी।

बामाको: माली देश में सुरक्षा हालात और बिगड़ गए हैं। माली के काटी इलाके में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की उनके घर पर हमले में हत्या कर दी गई। (Mali Defence Minister Killed) यह हमला ऐसे समय हुआ जब देश में अलगाववादी लड़ाके और अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी लगातार हमले कर रहे हैं।

हवाई अड्डों पर साधा निशाना

एक रेडियों समाचार के मुताबक राजधानी बामाको समेत कई शहरों में एक साथ हमले किए गए है। इन हमलों में गोलीबारी और विस्फोट की घटनाएं हुईं। काटी सैन्य अड्डा और मोदिबो कीता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी निशाने पर रहे। इसके अलावा सेवारे, किडाल और गाओ जैसे शहरों में भी हिंसा देखी गई।

इन हमलों में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें नागरिक और सैनिक दोनों शामिल हैं। शुरुआत में अल-कायदा से जुड़े संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन ने जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में पता चला कि तुआरेग अलगाववादी समूह अज़ावाद लिबरेशन फ्रंट भी इसमें शामिल था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की हमलों की निंदा

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बामाको में तीन दिन का कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। सड़कों को बंद कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। (Mali Defence Minister Killed) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा बहुत जरूरी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय माली के लोगों के साथ खड़ा है।

वहीं, पश्चिम अफ्रीकी संगठन ईसीओडब्ल्यूएस ने भी इन हमलों की निंदा की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अलगाववादियों और जिहादी समूहों का साथ आना एक खतरनाक संकेत है, जिससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की

पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी

नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown