Banswara Violence Latest News: युवक की हत्या के बाद भारी बवाल.. उपद्रवियों ने 10 ज्यादा घरों को किया आग के हवाले, पुलिस के गाड़ियों में भी तोड़फोड़

Banswara Violence Latest News: बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़की, उपद्रवियों ने कई घर जलाए, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।

Banswara Violence Latest News: युवक की हत्या के बाद भारी बवाल.. उपद्रवियों ने 10 ज्यादा घरों को किया आग के हवाले, पुलिस के गाड़ियों में भी तोड़फोड़

Banswara Violence Latest News || Image- Social Media File

Modified Date: April 27, 2026 / 09:11 am IST
Published Date: April 27, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • बांसवाड़ा में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद हिंसा भड़की।
  • गुस्साए लोगों ने 10 से ज्यादा घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की।
  • पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर हालात को नियंत्रण में बताया।

जयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा ज़िले में पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया ही कि, कुल्हाड़ी से किए गए एक हिंसक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। (Banswara Violence Latest News) समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इस घटना के बाद गांव में दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार रात मोटा गांव इलाके के तहत आने वाले तमतिया गांव में हुई। यहां दो पक्षों के बीच ने विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

क्या है क़त्ल का यह मामला?

जानकारी के मुताबिक़ मृतक गोविंद, आरोपी के घर किसी मसले को सुलझाने गया था, तभी वहां कहा-सुनी हो गई और बात गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान विरोधी गुट के लोगों ने गोविंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में गोविन्द की मौके पर ही मौत हो गई।

‘फिलहाल हालत काबू में’ : जिला एसपी

हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया। मृतक के रिश्तेदारों ने हत्या के आरोपी परिवार के फूस के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। (Banswara Violence Latest News) बांसवाड़ा के एसपी सुधीर जोशी के अनुसार, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की

पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी

नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown