Noida Road Accident News: होमगार्ड समेत चार लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादसा
Noida Road Accident News: नोएडा में सड़क हादसों में एक होमगार्ड समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
Muzaffarpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24
- नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक होमगार्ड समेत चार लोगों की मौत हो गई है।
- इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
- सभी के शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए।
Noida Road Accident News: नोएडा: नोएडा में सड़क हादसों में एक होमगार्ड समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेक्टर 63 के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि गाजियाबाद का ललित कुमार नोएडा के सेक्टर 20 थानाक्षेत्र में होमगार्ड के रूप में काम करता था तथा बीती रात ड्यूटी खत्म होने पर वह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तभी दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
कैसे हुआ हादसा?
काकरान ने बताया कि ललित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेस-वे के थाना प्रभारी अमित खारी ने बताया कि बीती रात रामकुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके भाई शिवकुमार तिवारी (40) ऑटो रिक्शा से परी चौक से नोएडा की तरफ आ रहे थे, (Noida Road Accident News) उसी बीच सेक्टर 61 के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी।
दो और लोगों की मौत
Noida Road Accident News: थाना प्रभारी खारी के अनुसार इस घटना में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए एवं उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि उपचार के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जारचा के थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र बताया कि इस थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में धर्मेंद्र (28) की मौत हो गई है। (Noida Road Accident News) नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में रफीकुउल्ला (64) की मौत हो गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mali Defence Minister Killed: हमले में यहां के रक्षा मंत्री की दर्दनाक मौत.. विद्रोही बलों का देश के कई इलाकों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा भी
- Raghu Rai Passes Away: इस मशहूर फोटोग्राफर का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
- LSG vs KKR, IPL 2026 Highlights: रिंकू सिंह और सुनील नरेन की जोड़ी ने फिर मचाया तहलका, लखनऊ की लगातार 5वीं हार, यहां जानें सुपर ओवर का रोमांच

Facebook


