कर्नाटक : बेलगावी में पोल्ट्री वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत

Ads

कर्नाटक : बेलगावी में पोल्ट्री वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 02:25 PM IST

बेलगावी (कर्नाटक), 21 अप्रैल (भाषा) बेलगावी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह कुक्कुट पक्षियों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन के, खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके मुताबिक, मृतकों की पहचान शिवमोग्गा जिले के निवासी 28 वर्षीय वसीम और 22 वर्षीय मुबारक के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक 37 वर्षीय बसवराज एरप्पा अंजिनमणि को गंभीर चोटें आयी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब कथित तौर पर झपकी आने के कारण चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया और वाहन राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालवाहक वाहन मुर्गियां लेकर कोल्हापुर से शिवमोग्गा जिले के सोराब जा रहा था। टक्कर के कारण कई मुर्गियां भी मारी गईं।

हिरेबागेवाड़ी पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की जाँच की।

पुलिस ने बताया कि घायल चालक तथा मृतकों को अस्पताल ले जाया गया।

भाषा मनीषा

मनीषा