कर्नाटक: कांग्रेस विधायक जमीर को लेकर सिद्धरमैया की नाराज़गी का वीडियो आया सामने

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक जमीर को लेकर सिद्धरमैया की नाराज़गी का वीडियो आया सामने

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक जमीर को लेकर सिद्धरमैया की नाराज़गी का वीडियो आया सामने
Modified Date: June 12, 2026 / 12:19 am IST
Published Date: June 12, 2026 12:19 am IST

बेंगलुरु, 11 जून (भाषा) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को सामने आया, जिसमें वह कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक जमीर अहमद खान पर उनके और पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

इस कथित वीडियो में सिद्धरमैया को एक व्यक्ति से यह बातें कहते हुए सुना जा सकता है। खान का समर्थक बताया जा रहा व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता है कि उन्हें डी के शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के विस्तार में शामिल किया जाए।

जमीर खान, सिद्धरमैया के मंत्रिमंडल में मंत्री थे और उन्हें उनके करीबी सहयोगियों में गिना जाता था। जब पोस्टर लिए हुए व्यक्ति ने सिद्धरमैया से खान को मंत्री बनाने का अनुरोध किया, तो पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘‘क्या मैंने उनसे पार्टी के खिलाफ काम करने के लिए कहा था?’’

बाद में, जब उस व्यक्ति ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि खान उनके ‘‘करीबी और वफ़ादार’’ हैं, तो साफ तौर पर नाराज़ दिख रहे पूर्व मुख्यमंत्री को यह पूछते हुए सुना गया, ‘‘क्या इसका मतलब यह है कि वह मेरे खिलाफ काम कर सकते हैं?’’

मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे खान पहले चरण में मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सके। तीन जून को शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

भाषा आशीष रंजन शफीक

शफीक


लेखक के बारे में