कर्नाटक में कोविड-19 के 397 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 397 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 397 नए मामले, पांच मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: October 8, 2021 8:10 pm IST

बेंगलुरू, आठ अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 397 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,80,170 हो गयी, जबकि पांच और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,866 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 603 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,30,867 हो गयी।

कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,408 है। बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 140 नए मामले सामने आए और तीन रोगियों की मौत हुई।

राज्य में अब तक 4,85,54,234 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 91,772 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.43 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा

रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में