कश्मीर: गुलमर्ग और गुरेज में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

कश्मीर: गुलमर्ग और गुरेज में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

कश्मीर: गुलमर्ग और गुरेज में हुई मौसम की पहली बर्फबारी
Modified Date: September 17, 2026 / 01:09 pm IST
Published Date: September 17, 2026 1:09 pm IST

श्रीनगर, 17 सितंबर (भाषा) कश्मीर के गुलमर्ग और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाके बृहस्पतिवार को मौसम की पहली बर्फबारी से सफेद चादर से ढक गए जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में गोंडोला फेज-दो और अफरवात क्षेत्र सहित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में रात के दौरान बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि बर्फ की पतली सफेद परत ने ऊंचाई वाले इलाकों को ढक दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती गुरेज सेक्टर की तुलैल घाटी और काबुली गली में भी बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बर्फ गिरी।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार से अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में