कश्मीर सुरक्षित और बेहद शांतिपूर्ण: मलेशिया के एक अंतरराष्ट्रीय टूर लीडर
कश्मीर सुरक्षित और बेहद शांतिपूर्ण: मलेशिया के एक अंतरराष्ट्रीय टूर लीडर
(जेहरा शफी)
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर), 22 अप्रैल (भाषा) मलेशिया के एक अंतरराष्ट्रीय टूर लीडर मोहम्मद फदली ने बुधवार को कहा कि पहलगाम सहित पूरा कश्मीर क्षेत्र ‘सुरक्षित और बहुत शांतिपूर्ण’ है।
पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले वर्ष इसी दिन पहलगाम की बैसरन घाटी में हमला कर 26 लोगों के मौत के घाट उतार दिया था।
हमले में मारे गये लोगों में अधिकतर पर्यटक थे।
फदली का बुधवार को 21 आगंतुकों के एक समूह के साथ पहलगाम पहुंचना घाटी का विपरीत परिस्थितियों से जल्दी उबरने की क्षमता का एक सशक्त प्रमाण है।
फदली उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में शामिल हैं, जो स्थानीय पर्यटन की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं।
पिछले महीने ही घाटी में 30 मलेशियाई पर्यटकों के एक समूह के साथ यात्रा कर चुके फदली बीते घटनाक्रमों से बिल्कुल भी हतोत्साहित नहीं हैं।
फदली ने ‘पीटीआई वीडियो’ सेवा को बताया, “हम सुरक्षित हैं। मेरा समूह यहां भरपूर आनंद ले रहा है और यहां बहुत शांति है।”
भाषा शुभम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


