कश्मीर के मौलवियों ने ईरानी राजदूत से मुलाकात कर खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया

Ads

कश्मीर के मौलवियों ने ईरानी राजदूत से मुलाकात कर खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 05:36 PM IST

श्रीनगर, 27 मार्च (भाषा) कश्मीर के कई धार्मिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में ईरानी राजदूत से मुलाकात कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया और इस्लामी गणराज्य के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।

मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके संरक्षक और कश्मीर के प्रमुख मौलाना मीरवाइज उमर फारूक ने किया।

मीरवाइज के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एमएमयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नयी दिल्ली में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतह अली और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।’’

इसमें कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने ‘‘अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों और ईरानी नेतृत्व से जुड़े अन्य शख्सों की शहादत पर संवेदना जताई तथा इस कठिन समय में ईरान के लोगों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की।’’

प्रतिनिधिमंडल ने इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध की निंदा की एवं आशा व्यक्त की कि राजनयिक प्रयास ‘‘इस आक्रामकता को समाप्त करने और शांति एवं स्थिरता बहाल करने’’ में सफल होंगे।

भाषा

शफीक राजकुमार

राजकुमार