Ladakh Today Avalanche Live Video || Image- Chaudhary Parvez file
श्रीनगर: लद्दाख से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने निकलकर आई है। जानकारी के मुताबिक़ जोजिला दर्रा के पास श्रीनगर-लेह हाईवे पर भारी हिमस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। (Ladakh Today Avalanche Live Video) इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक कई हिमस्खलन हुए, जिससे सड़क पर चल रहे कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए। अधिकारियों के अनुसार करीब 15 वाहन आंशिक या पूरी तरह बर्फ में दब गए हैं।
🚨Breaking-
India- A small avalanche struck vehicles near Deyal Slade on the #Srinagar–#Ladakh National Highway at #Zojila Pass.Police sources: 6 dead, 1 missing while 5 are injured. Most of the victims are Leh residents.#breaking #Avalanche pic.twitter.com/pUEVXrW8UN
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) March 27, 2026
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौतों की पुष्टि की है और बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस घटना के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।
वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने घटना पर दुख जताया है। (Ladakh Today Avalanche Video) उन्होंने कर्गिल के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि वे खुद इस स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
VIDEO | J&K: Snow clearance and rescue operations are underway on the Zojila–Sonamarg highway after an avalanche blocked the route, leaving many vehicles stranded.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/jyAEEUT0My
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
पूरे हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं मृतक के परिवारों के साथ हैं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”
Union Minister Dr Jitendra Singh says, “Saddened to learn about the tragic death of 7 persons and injuries to 5 after avalanche hit the vehicle at Zojila pass. My sincere condolences to the bereaved families. All required assistance being provided to the injured.” pic.twitter.com/tdUfQJKwJa
— ANI (@ANI) March 27, 2026
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त