PM Meeting with Chief Ministers Key Points || Image- ANI News File
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बन रही स्थिति को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। बैठक में देश की तैयारियों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। (PM Meeting with Chief Ministers Key Points) प्रधानमंत्री ने कहा कि हालात लगातार बदल रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना और मिलकर काम करना जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पहले भी ऐसी वैश्विक चुनौतियों का सामना कर चुका है, जैसे कोविड-19 के दौरान केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया था। उन्होंने कहा कि “टीम इंडिया” की भावना से ही देश इस स्थिति से भी सफलतापूर्वक निपट सकेगा। उन्होंने आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा, नागरिकों के हितों की रक्षा और सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने राज्यों से कहा कि जरूरी सामान की सप्लाई सुचारु बनी रहे और जमाखोरी व मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उर्वरकों के भंडारण और वितरण पर नजर रखने और खेती के लिए पहले से योजना बनाने की जरूरत बताई। सीमावर्ती और तटीय राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
प्रधानमंत्री ने अफवाहों और गलत जानकारी से बचने की अपील की और कहा कि सही जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों के लोग पश्चिम एशिया में हैं, वहां हेल्पलाइन और सहायता व्यवस्था मजबूत की जाए। (PM Meeting with Chief Ministers Key Points) साथ ही उद्योग और एमएसएमई के साथ समन्वय बढ़ाने और उत्पादन व रोजगार को स्थिर रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती और एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्रियों ने भरोसा जताया कि राज्यों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और वे केंद्र के साथ मिलकर स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Prime Minister Narendra Modi today chaired a meeting with Chief Ministers and Lieutenant Governors of States to review preparedness in light of the emerging situation arising out of recent developments in West Asia and its potential impact on India, via video conferencing.… https://t.co/gFpsnlxydX pic.twitter.com/Nl2VH8Uedj
— United News of India (@uniindianews) March 27, 2026
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त